डी ए वी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने वीर शहीदों को भावविनी श्रद्धांजलि करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के नेतृत्व में अभिभावकों के साथ शहीदों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर बच्चों के देशभक्ति पर आधारित एकांकी ने पूरे समारोह को भावुक बना दिया। बच्चों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीदों के शौर्य और बलिदान को सजीव कर दिया। कक्षा अष्टम एवं नवम के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर

वातावरण को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के एन सी सी विंग ने अपने मार्च पास्ट एवं प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से सीमा पर तैनात सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण को अदम्य साहस के साथ प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हेड बॉय आलोक कुमार के द्वारा किया गया।

