तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में BRSV के बैनर तले GenZ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इंदिरा पार्क स्थित धरना चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा जुटे। धरना चौक पर चल रहे इस प्रदर्शन में युवा विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान

नारेबाजी भी देखने को मिली। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आयोजकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन तक आवाज पहुंचाने की बात कही गई है।

