असम में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राज्य के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि साढ़े छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे हालात गंभीर बने हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना, वायुसेना और एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियां तैनात हैं। दूरदराज के इलाकों में ड्रोन के जरिए राहत सामग्री

पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गोलाघाट सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, बाढ़ के मुद्दे को लेकर असम विधानसभा में भी हंगामा देखने को मिला, जहां रायजोर दल के विधायक अखिल गोगोई को सदन से दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया।

