कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ हुई कथित बर्बर पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद लोगों के हस्ताक्षर कराए गए और इस संबंध में ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजने को लेकर

फैसला हुआ। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार इस पूरे मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।
