कैमूर जिले की मोहनिया थाना पुलिस और बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त छापेमारी में जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल साहेब पासवान उर्फ गणेश पासवान को उसके सहयोगी मुन्ना पासी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मोहनिया के डीएसपी गोपाल कृष्णा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने साहेब पासवान के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, साहेब पासवान

पर हत्या, आर्म्स एक्ट और डकैती समेत करीब 8 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ भी लगातार प्रयास कर रही थी। हालांकि छापेमारी के दौरान कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच कर रही है। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

