नीट पेपर लीक मामले में में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने पुराना सदर अस्पताल के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किया गया तथा महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों

के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों के साथ न्याय की मांग की। प्रदर्शन में जिला समन्वयक उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमिनल इस्लाम, गुलाम अहमद, बेलाल शेख, नसीम आलम, मजीबुर रहमान, सलीम हुसैन, शाहीन परवेज, अमीर हमजा, मनवार आलम सहित कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
