मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। जॉर्जिया में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को “छोटी-मोटी झड़प” बताया और दावा किया कि ईरान अब अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान अभी पूरी तरह किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है, लेकिन जल्द ही उसकी स्थिति बदल सकती है। इस दौरान ट्रंप ने ईरान पर हुई अमेरिकी एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया और शहीद अमेरिकी सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने बाइडेन प्रशासन पर निशाना

साधते हुए कहा कि अब दुनिया अमेरिका का मजाक नहीं उड़ा रही है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। इस बीच, हूती विद्रोहियों द्वारा Bab el-Mandeb जलडमरूमध्य पर दबाव बढ़ाने से वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति को लेकर चिंता भी गहरा गई है।

