दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार प्रदर्शन स्थल पर छात्रों का समर्थन करने पहुंचे। पुनीत ने छात्रों से कहा, “अगर आप भूखे रहोगे, तो मैं भी भूखा रहूंगा।” उन्होंने छात्रों के साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया। हालांकि, कुछ ही देर बाद मौके पर हंगामा हो गया। भीड़ के एक हिस्से ने कथित तौर पर पुनीत सुपरस्टार के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, मारपीट की वजह और पूरी परिस्थितियों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस बीच, जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पहले की तरह जारी हैं।

