पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ का कहर, 12 लोगों की मौत; कई घायल |

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ का कहर, 12 लोगों की मौत; कई घायल |

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

भारी बारिश के कारण कई मकानों की छतें और दीवारें ढह गईं, जबकि कुछ लोग बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। इस आपदा में 14 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक और भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से नदियों, नालों और बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।