संसद में पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्ष का हंगामा, लगे नारे |

संसद में पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्ष का हंगामा, लगे नारे |

संसद परिसर में पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव समेत कई विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।

सांसदों ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा। विपक्ष का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और इस पर पुलिस कार्रवाई उचित नहीं है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है