पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में उन्होंने कहा कि “मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर जाना है तो भाजपा में शामिल हो जाएं। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होगी, बल्कि खुशी होगी। उनकी जगह लेने के लिए मेरे पास कई लोग हैं।” ममता बनर्जी का यह बयान पार्टी के भीतर बगावत की

अटकलों के बीच आया है। उनके इस बयान को बागी गुट के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी में नए नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।

