हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के तहत निर्माणाधीन माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर के कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

हाल ही में आयोजित हैंडक्राफ्ट मेला शिल्पोत्सव की सफलता पर जिला उद्योग केंद्र और लघु कुटीर बोर्ड की टीम की सराहना की गई। पीएमएफएमई योजना के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन और पात्र युवाओं को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में डीडीसी रिया सिंह समेत कई अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

