हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज 20 जुलाई को बड़कागांव थाना प्रभारी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिवाडीह में छात्रों और शिक्षकों के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को यातायात नियमों के पालन, रोड सेफ्टी और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी हाल में वाहन नहीं चलाना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय वैध

ड्राइविंग लाइसेंस रखना और हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को सड़क पार करने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल का पालन और तेज रफ्तार से बचने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। शिक्षकों से अपील की गई कि वे बच्चों को रोजाना यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

