धनबाद के पाटलिपुत्र हॉस्पिटल , हर क्षेत्र में अपने को सुपर स्पेशलिस्ट साबित कर रहा है।

धनबाद के पाटलिपुत्र हॉस्पिटल , हर क्षेत्र में अपने को सुपर स्पेशलिस्ट साबित कर रहा है।

धनबाद का पाटलिपुत्र हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के जरिए नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब अस्पताल ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी दर्ज की है। पहली बार अत्याधुनिक यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट तकनीक से घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया है। इस उपलब्धि की जानकारी अस्पताल ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

धनबाद के पाटलिपुत्र हॉस्पिटल ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल ड्रोलिया और उनकी टीम ने अत्याधुनिक यूनिकॉम्पार्टमेंटल नी रिप्लेसमेंट तकनीक से घुटने की सफल सर्जरी की है। यह तकनीक उन मरीजों के लिए कारगर है, जिनके घुटने के केवल एक हिस्से में गठिया या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या होती है। इसमें पूरे घुटने को बदलने के बजाय सिर्फ क्षतिग्रस्त हिस्से को ही बदला जाता है, जिससे प्राकृतिक घुटना सुरक्षित रहता है और मरीज तेजी से सामान्य जीवन में लौट सकता है।

अस्पताल में 60 वर्षीय मंजू देवी, निवासी तेलमच्चो बाजार, धनबाद का सफल ऑपरेशन किया गया। करीब छह महीने से घुटने के दर्द से परेशान मरीज अब तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह धनबाद का पहला सफल ऑपरेशन है, जबकि झारखंड में भी यह तकनीक अभी बेहद सीमित अस्पतालों में उपलब्ध है। इससे अब स्थानीय मरीजों को महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और बेहतर इलाज धनबाद में ही मिल सकेगा।