ISKCON रथ यात्रा के चौथे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ |

ISKCON रथ यात्रा के चौथे दिन उमड़ी भक्तों की भीड़ |

हजारीबाग। इस्कॉन हजारीबाग द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महा महोत्सव के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शनिवार शाम मंदिर परिसर “हरे कृष्ण” के महामंत्र से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु परिवार सहित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन के लिए पहुंचे।

सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक दर्शन का क्रम चला। इस दौरान भजन, संकीर्तन और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा में इस्कॉन संचालक डॉ. केशवानंद दास ने कहा कि भगवान भक्त के निष्कपट प्रेम के भूखे होते हैं। विदुर-दुर्योधन का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भगवान सच्चे समर्पण को सबसे अधिक महत्व देते हैं।

महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और गोविंदा स्टॉल की विशेष व्यवस्था है। बच्चों के लिए आध्यात्मिक क्विज भी आयोजित की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में अभय मुरारी दास, वीरभद्र दास, हितेश प्रभु सहित इस्कॉन के सभी भक्त सेवा में जुटे हैं। महोत्सव 4 से 10 बजे तक प्रतिदिन जारी रहेगा।