बोकारो के बहादुरपुर में ‘केवा पवन आयुर्वेदिक केंद्र’ का उद्घाटन |

बोकारो के बहादुरपुर में ‘केवा पवन आयुर्वेदिक केंद्र’ का उद्घाटन |

बोकारो। केवा आयुर्वेद और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से बोकारो जिला के बहादुरपुर में “केवा पवन आयुर्वेदिक केंद्र” का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता शहादत अंसारी और हेल्थ ट्रेनर अविनाश भारती थे। इस अवसर पर विवेक कुमार मिश्रा, पवन ठाकुर, जमाल वारिस, कुर्बान अंसारी, डॉ. जमाल, शिव सिंह, इलियास अंसारी, नौशाद अंसारी, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, उषा देवी सहित 200 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को आयुर्वेदिक उपचार और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई। केन्द्र के संचालक पवन जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पूरे भारत में हर पंचायत, गांव, ब्लॉक और जिले में आयुर्वेदिक क्लिनिक और सप्लाई सेंटर खोलकर “स्वस्थ भारत मिशन” को बढ़ावा देना है। साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना भी संस्था का मुख्य लक्ष्य है। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयुर्वेदिक उपचार के प्रति उत्साह दिखाया।