कनाडा की जंगल की आग पर ट्रंप का बड़ा हमला, टैरिफ बढ़ाने की दी चेतावनी |

कनाडा की जंगल की आग पर ट्रंप का बड़ा हमला, टैरिफ बढ़ाने की दी चेतावनी |

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर बड़ा आरोप लगाते हुए टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि कनाडा अपने जंगलों का सही तरीके से प्रबंधन नहीं कर रहा, जिसकी वजह से जंगल की आग का धुआं अमेरिका के कई शहरों तक पहुंच रहा है और वहां की एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर तक खराब हो रही है। ट्रंप ने कहा कि इस प्रदूषण की कीमत अब कनाडा को चुकानी होगी और इसकी लागत मौजूदा टैरिफ में जोड़ दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बातचीत करेंगे। नासा के मुताबिक, कनाडा में इस समय करीब 850 जंगल की आग सक्रिय हैं, जिनका धुआं 20 से ज्यादा अमेरिकी राज्यों तक फैल चुका है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि धुएं में मौजूद महीन कण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। वहीं, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी वैश्विक चिंता का विषय बना हुआ है।