पाकुड़ जिले में पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद अवैध लॉटरी का कारोबार बेखौफ चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे जिले में लंबे समय से यह धंधा सक्रिय है और इस पर कोई ठोस रोक नहीं लग पाई है। सूत्रों के अनुसार इन दिनों शहर का हटिया पाड़ा क्षेत्र अवैध लॉटरी के लिए काफी चर्चित है। अवैध लॉटरी के कारोबार में हृदय मंडल, अनवर, आशीष सिंह और भोला गुप्ता जैसे नाम स्थानीय स्तर पर चर्चा में हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि कार्रवाई

के नाम पर सिर्फ घूम-घूम कर लॉटरी बेचने वाले पकड़े जाते हैं, जबकि बड़े कारोबारी बच निकलते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि अवैध लॉटरी पर रोक नहीं लगी तो इससे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज बर्बाद हो जाएगा।

