उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया। बन्नू स्कूल मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता के सिर पर लोहे का पिलर गिर गया। गंभीर रूप से घायल मेहता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय अमर मेहता कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे थे, तभी अस्थायी पंडाल के ढांचे से लोहे का पिलर गिर गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह भी देखा जा रहा है कि पंडाल निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इधर, राहुल गांधी आज देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे पेपर लीक, शिक्षा और युवाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

