चितरपुर में गुहिया तालाब पर अतिक्रमण का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन |

चितरपुर में गुहिया तालाब पर अतिक्रमण का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन |

बस स्टैंड के निकट मौजा चितरपुर स्थित गुहिया तालाब में स्थाई निर्माण के प्रयाश को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने चितरपुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सार्वजनिक तालाब में किये जा रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग किया।आवेदन में कहा गया है की खाता संख्या 471 में 5 एकड़ 83 डिसमिल जमीन है जिसमे तालाब स्थित है।और यहाँ दशकों से आसपास के ग्रामीणों का स्नान,कपड़ा धोना,सहित जल स्रोतों के पास होने वाले सभी पारंपरिक काम के साथ व्रत,त्योहार भी करते रहे है।

ग्रामीणों ने बताया यह तालाब हमारे लिए जीवनदायिनी है पर कुछ वर्षों से यह भू-माफ़ियायों को खटकने लगा है जिससे धीरे धीरे यह सिमटता जा रहा है।आवेदन प्राप्त होने पर अंचलाधिकारी नें तुरंत तालाब के पानी में करवाये जा रहे काम को रुकवाया।ग्रामीणों ने कहा की जिला प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर इस तालाब को पुराना स्वरूप प्रदान किया जाए जिससे लोग पूर्व की तरह ही अपने कार्यों से नृवित हो सकें।