दतिया में 628 अवैध हथियारों पर चला रोड रोलर |

दतिया में 628 अवैध हथियारों पर चला रोड रोलर |

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 628 अवैध हथियारों को बीच सड़क पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद दतिया पुलिस कंट्रोल रूम के सामने यह कार्रवाई की गई, जहां साल 2007 से अब तक विभिन्न आपराधिक मामलों में जब्त हथियारों को कतार में बिछाकर भारी रोलर से पूरी तरह नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

पुलिस के अनुसार, इन मामलों का कोर्ट में निपटारा हो चुका था, जिसके बाद नियमानुसार हथियारों को नष्ट किया गया। इससे थानों के मालखानों में जगह खाली होगी और रिकॉर्ड व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होनी है, ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।