हजारीबाग के पीटीसी रोड स्थित प्रदीप होमियोपैथिक क्लिनिक ने चिकित्सा सेवा के 45 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर क्लिनिक परिसर में डॉ. गणेश शंकर की नई पुस्तक “बाल मानसिक लक्षणों की संक्षिप्त होमियोपैथिक रिपर्टरी एवं बाल मन मैटेरिया मेडिका सह प्रिसक्राइबर” का लोकार्पण किया गया। साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवपरिवर्तित क्लिनिक का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव थे। इस मौके पर निलेंदु जयपुरियार, शालिनी गुप्ता, डॉ. विनोद, डॉ.

अजीत, डॉ. शंकर मोदी सहित चिकित्सक, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. गणेश शंकर की पुस्तक बच्चों के मानसिक लक्षणों के आधार पर दवा चयन में महत्वपूर्ण होगी। नवपरिवर्तित क्लिनिक में कम्प्यूटरीकृत रोगी अभिलेख, आधुनिक परामर्श कक्ष और सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। डॉ. गणेश शंकर ने कहा कि चिकित्सा मानवता की सेवा है और भविष्य में भी शोध व प्रशिक्षण का कार्य जारी रहेगा।

