अयोध्या की आध्यात्मिक यात्रा पर अनुपम खेर, राम वल्लभ कुंज में किए दर्शन |

अयोध्या की आध्यात्मिक यात्रा पर अनुपम खेर, राम वल्लभ कुंज में किए दर्शन |

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में अपनी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के दौरान रामनगरी के संतों और महात्माओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने जीवन का सौभाग्य बताया। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अयोध्या के जानकी घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री राम वल्लभ कुंज में दर्शन किए। इस दौरान फिल्म ‘श्री राम भूमि’ के निर्माता और निर्देशक भी उनके साथ मौजूद रहे।

अभिनेता ने श्री ठाकुर जी के दर्शन और पूज्य श्री राजकुमार दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का हर मंदिर, हर घाट और हर संत श्रीराम की कृपा तथा सनातन परंपरा की महानता का अनुभव कराता है। अनुपम खेर ने अपने संदेश के अंत में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करते हुए अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की।