विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के सम्मान में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की।
कार्यक्रम का आयोजन 2025-27 सत्र के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने दो वर्षों का कार्यकाल पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ पूरा किया।
कार्यक्रम में पूजा कुमारी, रश्मि कुमारी और खुशबू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कोमल कुमारी के गीत, सफीना खातून की शायरी और सतीश व अमरदीप की स्वरचित कविता को खूब सराहा गया। प्रियंका के गीत ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

मनोरंजक खेल प्रतियोगिता में चतुर्थ समसत्र के मनीष मेहता को “श्री राजनीति विज्ञान” और दिव्या शर्मा को “सुश्री राजनीति विज्ञान” के खिताब से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ मार्गरेट लकड़ा, डॉ रीता कुमारी, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अजय बहादुर सिंह और डॉ अशोक राम सहित कई शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित थे।

