सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर। हजारीबाग के कौशल्या प्लाजा, नियर बस स्टैंड स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी में 20 जुलाई, सोमवार से यूपीएससी और जेपीएससी के लिए नए विशेष बैच शुरू हो रहे हैं। यूपीएससी की कक्षा सुबह 8 बजे और जेपीएससी की कक्षा शाम 4 बजे से संचालित होगी। संस्थान ने बताया कि नए बैचों के लिए 16 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसमें छात्र विशेषज्ञों से अपनी रणनीति को लेकर सलाह ले सकते हैं। नए बैचों में देश के राष्ट्रीय स्तर के फैकल्टी छात्रों को मार्गदर्शन देंगे। इसमें आशीष प्रताप सिंह चौहान, अख्तर मंसूरी, अजीत डेहरिया, मो. आदिल, प्रवीण वादबूदे सहित कई विशेषज्ञ शामिल हैं। एकेडमी में 10+2 के बाद से ही तैयारी शुरू कराई जाती है। छात्रों के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में अलग कक्षाएं, नियमित टेस्ट सीरीज, मेंटोरशिप, समृद्ध लाइब्रेरी और डिबेट सेशन की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर संपर्क कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।
