वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू सदस्य सवार थे। नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी, तभी पोर्ट से करीब 400 मीटर पहले खराब मौसम और ऊंची लहरों के बीच पलट गई। हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित भारतीयों की हरसंभव मदद की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
