रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से ‘शौर्य विजय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
‘वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट’ थीम पर आधारित इस मोटरसाइकिल यात्रा में 28 राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह दल अगले 13 दिनों में करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगा।

यात्रा का उद्देश्य कारगिल विजय के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और सशस्त्र बलों के अदम्य साहस एवं बलिदान का संदेश देशभर तक पहुंचाना है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।

