पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 344 अंकों की कमजोरी के साथ 77,272 पर, जबकि निफ्टी 143 अंकों की गिरावट के साथ 24,068 के स्तर पर खुला। विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के अभा एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

सेंसेक्स की 30 में से 25 और निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत करते दिखे। टेक महिंद्रा सबसे अधिक बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहा, जबकि इंडिगो के शेयर लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा टूटे। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता फिलहाल निवेशकों के रुख पर दबाव बनाए हुए है।

