उत्तर प्रदेश को बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश के दो प्रमुख शहरों के बीच सफर पहले से अधिक तेज और सुगम हो जाएगा। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के

विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सरकार का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी से रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

