विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिल्पोत्सव 2026 में अपने ओम आरोहणम् संस्था की ओर से सोहराई पेंटिंग पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। सोहराई कला झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति प्रेम और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।

आइए, हम सभी मिलकर अपनी लोक कलाओं को संरक्षित करें और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प लें।
मुख्य रूप से सदर विधायक श्री प्रदीप प्रसाद जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

