महज 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का किया गया उद्दभेदन |

महज 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का किया गया उद्दभेदन |

जितेश कुमार सिंह उर्फ मोनु, पिता उमेश प्रसाद सिंह, सा0 सिलमपुर, थाना महेशपुर, जिला पाकुड़ द्वारा उनके मंझलाडीह (सीतपहाड़ी) स्थित शराब की कम्पोजिट दुकान में चोरी होने के संबंध में आवेदन समर्पित किया गया। इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड सं0 48/26, धारा-331(4)/305/306/3(5) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया। घटना के गंभीरता एवं संवेदनशीलता के मद्देनजर अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में घटना के उद्दभेदन हेतु छापेमारी दल का गठन किया गया।

गठित छापेमारी दल द्वारा साक्ष्य के आधार पर महज 12 घंटे के अंदर चोरी की घटना का उद्दभेदन करते हुए घटना में संलिप्त श्रवण कुमार साव, उर्फ श्रवण कुमार साहा, पिता लक्ष्मण साहा, सा0 देवपुर, थाना-हिरणपुर, जिला पाकुड़ को शराब की कम्पोजिट दुकान से चोरी किया हुआ 10,000 रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। दल में कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पु0अ0नि0 विनय कुमार, थाना प्रभारी, हिरणपुर, स0अ0नि0 भोला राम शामिल थे।