इचाक में पहली बार लगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा, 30 साल का सपना हुआ साकार हजारीबाग के इचाक प्रखण्ड में आज ऐतिहासिक दिन रहा। रविदास महासभा द्वारा इचाक के हदरी पंचायत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस प्रतिमा का सपना स्व. फुलेश्वर राम ने 30 साल पहले देखा था, जो आज जाकर साकार हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फागू बेसरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित

दादी, जानकी दादी, किशन दास, राकेश रोशन, प्रदीप मेहता, हीराल रवि, संजीव बेदिया, विनय नेता, शीला देवी, मनोज चंद्र और दीपक राम उपस्थित रहे। मंच संचालन अर्जुन कुमार दास और राजकुमार राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन गंगोरी राम ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंबेडकर वाहिनी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के विशुत्री अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज में समानता और भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया।

