उत्तराखंड में बारिश का कहर, देखते ही देखते ढह गया होटल और मकान |

उत्तराखंड में बारिश का कहर, देखते ही देखते ढह गया होटल और मकान |

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब खतरनाक रूप लेने लगा है। टिहरी गढ़वाल के सुरकंडा देवी कद्दूखाल क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक होटल का हिस्सा और एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दोनों भवन खाली थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।