हजारीबाग: बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम में विशेष स्वच्छता अभियान |

हजारीबाग: बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम में विशेष स्वच्छता अभियान |

हजारीबाग के बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम में महापौर अरविंद कुमार राणा के निर्देश पर विशेष स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी और कंपैक्टर मशीन की मदद से मैदान की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। महापौर ने स्टेडियम पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब पांच हजार खिलाड़ी, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग और खेलप्रेमी स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन लंबे समय से उगी झाड़ियों और घास के कारण अभ्यास में परेशानी हो रही थी। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम के सहयोग से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य खिलाड़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराना है। महापौर ने बताया कि जल्द ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा