विधानसभा समिति की बैठक में विभागों की वित्तीय प्रगति की समीक्षा |

विधानसभा समिति की बैठक में विभागों की वित्तीय प्रगति की समीक्षा |

हजारीबाग परिसदन सभागार में विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की, जबकि सदस्य विधायक आलोक चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम, वन, परिवहन, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, समाज कल्याण, खनन और आपूर्ति विभाग के राजस्व संग्रहण व वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।

नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी दी। वन विभाग से आगजनी की घटनाओं और राजस्व बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। परिवहन विभाग ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 210 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले लगभग 85 प्रतिशत राजस्व संग्रहित किया गया। समिति ने सभी विभागों को तय लक्ष्य के अनुरूप राजस्व बढ़ाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सरकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।