रायगढ़ में नदी में बहे 3 हजार LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट |

रायगढ़ में नदी में बहे 3 हजार LPG सिलेंडर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट |

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में करीब 3 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर बहते दिखाई दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पनवेल तालुका के चावणे स्थित HPCL के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में जलभराव के कारण बड़ी संख्या में सिलेंडर नदी में बह गए। इनमें कुछ सिलेंडर भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। रायगढ़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि नदी में या किनारे मिले किसी भी सिलेंडर के पास न जाएं, उसे छूने, उठाने या इस्तेमाल करने की कोशिश न करें। यदि कहीं सिलेंडर दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। फिलहाल प्रशासन सिलेंडरों को सुरक्षित निकालने और पूरे मामले की निगरानी में जुटा है।