महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित शास्त्रीनगर सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवक रमेश म्हात्रे को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि NICU में बेड उपलब्ध नहीं होने पर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दो डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना

का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। पीड़ित डॉक्टर डॉ. सृष्टि बाविस्कर के माता-पिता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बेहद आहत है। वहीं पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

