उपायुक्त हेमंत सती ने की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक |

उपायुक्त हेमंत सती ने की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक |

हजारीबाग समाहरणालय में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित योजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

उपायुक्त ने जनता दरबार और पीजी पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा समेत कई विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बड़कागांव और इचाक के स्वास्थ्य उपकेंद्रों से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कृषि विभाग को नियुक्ति प्रक्रिया और बीज वितरण में तेजी लाने को कहा। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग तथा निर्वाचन आयोग के SIR अभियान से जुड़े कार्यों को पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।