अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में करीब 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कम से कम 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि भारी मात्रा में हथियार, ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया। FBI का कहना है कि इस

अभियान का निशाना लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके सहयोगी गोल्डी बराड़ व जग्गू भगवानपुरिया का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है। इसी बीच FBI ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा की है। एजेंसी के अनुसार यह नेटवर्क हत्या, रंगदारी, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे संगठित अपराधों में शामिल रहा है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

