ईचाक में 25 महिलाओं ने सीखी बांस कला, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर |

ईचाक में 25 महिलाओं ने सीखी बांस कला, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर |

हजारीबाग के ईचाक प्रखंड के अलौंजाखुर्द गांव में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के तहत आयोजित 14 दिवसीय बांस कला प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। NEEDS संस्था द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति की 25 महिलाओं को बांस से ग्लोब लैंप, पूजा प्रसाद बॉक्स, लाइट लैंप और अन्य आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

योजना के तहत संस्था को 90 प्रतिशत अनुदान पर मशीनें और टूलकिट उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। संस्था प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को उत्पाद निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर भी उपलब्ध करा रही है और उनके डीसी हैंडीक्राफ्ट आर्टिजन कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बाजार में बेहतर पहचान और रोजगार के अवसर मिल सकें।