केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी इलाके में भारी बारिश के चलते बड़ा भूस्खलन हुआ है। यह हादसा मीनाक्षी पुल के पास निर्माणाधीन टनल परियोजना क्षेत्र में हुआ, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना के समय टनल निर्माण कार्य चल रहा था और पास में प्रवासी मजदूरों का अस्थायी शिविर भी मौजूद था।

तेज बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरककर सड़क, दो बसों और मजदूरों के कैंप पर आ गिरा। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। इस हादसे ने 2024 के विनाशकारी वायनाड भूस्खलन की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं। उधर, मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

