बड़कागांव-केरेडारी में कांग्रेस का जन संवाद, विस्थापितों के समर्थन में उतरे नेता |

बड़कागांव-केरेडारी में कांग्रेस का जन संवाद, विस्थापितों के समर्थन में उतरे नेता |

हजारीबाग के बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र में विस्थापन और कोल परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जन संवाद महाअभियान की शुरुआत की। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू और राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी शामिल हुए।

नेताओं ने कोल परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों और विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जन संवाद के दौरान भूमि अधिग्रहण, 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने, उचित मुआवजा, पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, प्रदूषण, सड़क, बिजली, पेयजल और सीएसआर फंड के उपयोग जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से प्रभावी पहल करने का भरोसा दिलाया।