महुआ मोइत्रा पर हमले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सुरक्षा की मांग |

महुआ मोइत्रा पर हमले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सुरक्षा की मांग |

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर कथित हमले का मामला अब कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है। महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर अंडे, कीचड़ और बैंगन फेंके जाने की घटना के बाद अदालत में याचिका दायर कर सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की, जबकि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में तेजी दिखाई जा रही है।

यह घटना एक जुलाई को नदिया जिले के कालींगज में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ता सभा के दौरान हुई थी। महुआ का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया और उन पर हमला किया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। फिलहाल हाईकोर्ट ने मामले में याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी है।