हजारीबाग के केरेडारी स्थित चंद्रगुप्त कोयला परियोजना में भू-रैयतों और स्थानीय लोगों ने आम्रपाली परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह पर दबंगई और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास (आरएनआर) से जुड़े मामलों में उनकी सहमति और समस्याओं की अनदेखी की जा रही है तथा उन पर दबाव बनाया जाता है।

आरोप है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अमरेश कुमार सिंह आरएनआर विभाग में कार्यरत रहते हुए पूरे परियोजना क्षेत्र में प्रभाव बनाए हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष का माहौल है। भू-रैयतों ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, सीसीएल और परियोजना प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल परियोजना से हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।

