कतर के गिफ्ट वाले एयर फोर्स वन में पहली बार उड़े ट्रंप, फिर उठा विवाद |

कतर के गिफ्ट वाले एयर फोर्स वन में पहली बार उड़े ट्रंप, फिर उठा विवाद |

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार कतर की ओर से उपहार में मिले विशेष Boeing 747-8 विमान में उड़ान भरी। नॉर्थ डकोटा रवाना होने से पहले ट्रंप ने इस विमान को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि “ऐसा विमान पहले किसी ने नहीं देखा।” उन्होंने कतर का धन्यवाद करते हुए बताया कि विमान को राष्ट्रपति की सुरक्षा और जरूरतों के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है।

हालांकि, विदेशी सरकार से करोड़ों डॉलर मूल्य का विमान स्वीकार करने को लेकर ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विपक्ष और कई विशेषज्ञों ने इस पर नैतिकता, संवैधानिक नियमों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए हैं। यह विमान फिलहाल अस्थायी रूप से एयर फोर्स वन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि भविष्य में नए राष्ट्रपति विमानों की डिलीवरी होने के बाद इसकी जगह नए विमान लेंगे।