बिहार को मिली मेट्रो की नई सौगात, CM ने किया उद्घाटन |

बिहार को मिली मेट्रो की नई सौगात, CM ने किया उद्घाटन |

बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो परियोजना को बड़ी रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो सेवा के विस्तार का उद्घाटन करते हुए मलाहीपकड़ी तक नई मेट्रो सेवा की शुरुआत की। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं मेट्रो में सफर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली।

इस विस्तार के साथ अब पटना मेट्रो आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी के बीच संचालित होगी, जिससे हजारों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से राजधानी में ट्रैफिक जाम कम होगा, यात्रा का समय बचेगा और लोगों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में पटना मेट्रो के अन्य चरणों को भी तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।