अमेरिका के ओहायो राज्य से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक जर्जर घर से एक ही परिवार के 16 बच्चों को रेस्क्यू किया, जो बेहद गंदगी, कुपोषण और अमानवीय हालात में रह रहे थे। जांच में पता चला कि डेढ़ साल से 18 साल तक के इन बच्चों को पिछले करीब चार वर्षों से 12×12 फीट के एक छोटे कमरे में रखा गया था। कई बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे, जबकि 18 साल की एक मानसिक रूप से दिव्यांग लड़की अपना नाम तक नहीं लिख सकती थी।

घर में मानव मल फैला था और बच्चों का कभी स्कूल में दाखिला तक नहीं कराया गया। पुलिस किसी दूसरे मामले की जांच में यहां पहुंची थी, जहां यह भयावह सच्चाई सामने आई। इस मामले में माता-पिता और दादा-दादी समेत चार लोगों पर चाइल्ड एंडेंजर्मेंट(Child Endangerment) का केस दर्ज किया गया है। सभी बच्चों को फिलहाल सरकारी संरक्षण में रखकर इलाज और देखभाल दी जा रही है।

