कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहाँ कैमूर जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खेलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया कैमूर डीएम को सौपा ज्ञापन,सात जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद जिला अध्यक्ष के खिलाफ उठाई आवाज।बता दे कि एक माह से जिला परिषद चर्चा में है जिला परिषद अध्यक्ष के ऊपर हाई मास्क लाइट में गबन का आरोप लगा था जिसका डीएम द्वारा जाँच का आदेश के बाद जाँच चल रहा है,जिला परिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला परिषद अध्यक्ष जिला परिषद सदस्यों के बिना जानकारी के अपने से कार्य करा रही है योजनाओं के बारे में जानकारी बिना दिए कार्य करा रही है।
वही जिला परिषद सदस्य विकास उर्फ लल्लू सिंह ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं देना और बिना जिला परिषद सदस्यों के जानकारी के बिना कार्य मनाने ढंग से हो रहा है ना कभी समय से बैठक हो रही है ना योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है सिर्फ एक योजना हाई मास्क लाइट लगाया जा रहा वह भी बिना जिला परिषद सदस्यों के जानकारी के बिना ,हाई मास्क का कीमत डेढ़ लाख है तो छह लाख से ऊपर बिल बाउचर बनाया जा रहा है उनके व्यवहार से परेसान हो कर आज जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया है एक ज्ञापन जिला परिषद कार्यालय और एक डीएम को दिया गया है,बिहार पंचायती राज विभाग के गाइड लाइन के अनुसार तीन माह पर बैठक होना रहता है उसके बाद भी बैठक छह माह से ऊपर हो जाता है पर बैठक नहीं होता।
गाइड लाइन के अनुसार कार्यकाल छह माह पहले प्रस्ताव लगाया जाता है इसलिए आज सात जिला परिषद सदस्यों ने डीएम को जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ प्रस्ताव लगाया है,छह जिला परिषद आज भी सम्पर्क में है कुल 19 जिला परिषद सदस्य पूरे जिले में है अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 10 जिला परिषद होने चाहिए अब समय बताएगा कि उनके पास कितने जिला परिषद सदस्य आते है,यह तय है कि वोटिंग के लिए खरीद बिक्री होगा अब देखना होगा कि कितने जिला परिषद सदस्य खरीदे जाते है कितने नहि।

वही मोहनियां जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने भी जिला परिषद सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दी है उनका कहना है कि आज जिला परिषद अध्यक्ष मनमानी कर रही है जिला परिषद सदस्यों के बिना जाकरी के योजना को पारित कर कार्य करा रही है जो नहीं होना था जिसको लेकर आज उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है,अब देखना होगा कि जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह बनी रहती है या नए जिला परिषद अध्यक्ष चुने जाते है।यह दूसरी बार है जब कैमूर जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगा है।

