उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 यात्री घायल हो गए। हादसा थाना राया क्षेत्र में माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब गोला बस सर्विस की वोल्वो बस पीछे से एक ट्रेलर में जा घुसी। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की

टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान चलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। लगभग 35 सुरक्षित यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

