दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अस्पताल से फरार हुए एक अंडरट्रायल को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अंडरट्रायल ने पहले फर्जी मेडिकल इमरजेंसी का सहारा लेकर जेल से अस्पताल में शिफ्ट होने की योजना बनाई। इसके बाद वह जी.बी. पंत अस्पताल के वॉशरूम की वेंटिलेशन से फरार हो गया। फरारी के बाद आरोपी सैकड़ों किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के

ऊना पहुंच गया, जहां छिपकर कानून से बचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी, मानव खुफिया सूचना और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए उसे महज 48 घंटे के भीतर दबोच लिया। इस सफल अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने एसीपी सतेंद्र मोहन के निर्देशन और डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी में किया।

